| बहन भाई का प्यार |
बांधे राखी बहन भाई को आंखो मे स्नेह और प्यार
करना भाई रक्षा मेरी है मन मे बस यह अरमान
प्रण लेता है भाई उसी क्षण रखकर उसके सर पर हाथ
तेरी खुशियों की खातिर मैं बहना न्यौछावर कर दुंगा प्राण
ऐसा मेरा हिंदुस्तान मेरा भारत देश महान
रहीम जलावे दिये यहां पर राम मनाए ईद
होली खेलें दोनो मिलकर ऐसी इनकी प्रीत
प्यार मुहब्बत पर इनके में तो हूं कुर्बान
ऐसा मेरा हिंदुस्तान मेरा भारत देश महान
न मंदिर में भगवान् मिलता न मस्जिद मे अल्लाह
ईश्वर सदा ही मन में बस्ता ऐसा लो अब जान
देश प्रेम है सबसे पहले हमने लिया है मान
देश की खातिर जीन मरना देश हमारी शान
ऐसा मेरा हिंदुस्तान मेरा भारत देश महान
कुछ कुत्ते गद्दार यहां पर इनको तो लड़बाते है
जाने इतनी जहर भरी बो बातें कहां से लाते है
मेरे प्यारे देशवासियों उनको लो तुम पहचान
देश की खातिर जीना शाकिर देश हमारी शान
ऐसा मेरा हिंदुस्तान मेरा भारत देश महान
![]() |
| Shakir Ali |


0 टिप्पणियाँ