Advertisement

एक रहस्यमय पेड़















पेड़ो पौधों का भी अपना एक अलग ही इतिहास है  पेड़ पौधे जीवो के लिए वरदान होते है। एक स्वस्थ पेड़ रोजाना लगभग 225 - 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है। जो रोजाना 7 से 10 जीवो को प्राण वायु देता है। जिसमें पीपल व वरगद का पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं।

तो आइए आपको एक ऐसे रहस्यमय पेड़ के बारे में बताते है। आइये आपको लिए चलते हैं जिला बिजनोर के धीवर पुरा गाँव  मे जहां एक विशाल काय  बरगद का पेड़ है । यह बरगद का पेड़ इतना विशाल है कि वह अकेला ही 9 से 10 वीघा मे फैला हुआ है। जिसकी छाँव भी बहुत घनी है इस  पेड़ की वास्तविक जड़ कहां है  कोई अजनबी व्यक्ति यह नहीं समझ पाता है। क्योंकि इस बरगद के छोटे तने शाखा से नीचे लटकते हैं। और जमीन पर जाकर जड़ के रूप मे विकसित हो जाते है। और वहाँ एक नया पेड़ बन जाता है इसी तरह यह पेड़ बहुत ही विशाल हो गया है। एक और बात है कहीं कहीं पेड़ के तने शाखा से नीचे लटककर अजीबोगरीब रूप ले लिया है इसी लिए पेड़ को रहस्यमय कहा है 







                                                   इस पेड़ का  इतिहास                                              

गाँव बालो के अनुसार यह पेड़ लगभग 125 - 150 बर्ष पुराना है । यह पेड़ चाँदपुर के धीवर पुरा गाँव के कब्रिस्तान मे है। यहाँ रितिशा बाबा की जारत  (मजार)  है। जहां प्रत्येक  वृहस्पतिवार को सैकड़ो अकीदत मंदो का तांता लगा रहता है।  अकीदत मंद बड़ी शिद्दत और आस्था से चादर पेश करते हैं और अपनी मुरादें पाते है। गांव बालो के अनुसार जारत के पास ही इस विशालकाय पेड़ की जड़ है और यह पेड़ यहीं से विकसित हुआ है। 




                                                                                                                                                                       सरकार की  अच्छी पहल  
                
      हमारी यूपी सरकार की अच्छी पहल यह है कि हमारे मुख्यमंत्री  श्री योगी आदित्य नाथ जी ने यह घोषणा की है कि  100 बर्ष या इससे अधिक पुराने पेड़ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है। इससे शासन मे बैठे छोटे बड़े अफसर हरकत मे आ गए हैं  और वे हर जिले मे खड़े पुराने पेड़ो को चिन्हित कर रहे हैं। जिससे बाद मे इन पेड़ो की ऊंचाई वह तनो की मोटाई से इनकी सही सही आयु का पता लगया जा सके। जिससे इन पेड़ों का संरक्षण हो सके। 


  पेड़ पौधों की देन    
           


 पेड़ पौधे प्रदूषण को खत्म करने की योग्यता रखते है। एक व्यक्ति द्वारा अपने जीवन काल के ओसत 60 - 65 बर्ष मे जितना वातावरण को प्रदूषित करता है यह पेड़ लगभग 25 - 30 बर्ष मे उस प्रदूषण को खत्म  करने की योग्यता रखता है।इसीलिए आप पाठकों से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है । कि आप अपने जीवन काल में कम से कम 2 पेड़ अवश्य ही लगाए और उनकी देखभाल करें तभी हमारी पृथ्वी सुरक्षित है।







एक टिप्पणी भेजें

11 टिप्पणियाँ